Ranchi: गोड्डा के परगोडीह सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठकर साईबर ठगी करते चार आरोपी को देवडॉड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखनी निवासी राकेश कुमार, रेयाडीह निवासी अजय केवट, देवडॉड़ थाना क्षेत्र के परगोडीह निवासी निरंजन मंडल और दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दामोडीह निवासी नितेश कुमार मंडल का नाम शामिल है. मौके पर से 45,000 रुपया नगद, चार मोबाईल, चार सीम, दो पीस खाली सीम कार्ड, तीन पीस क्रेडीट कार्ड, एसबीआई का एक पासबुक, आईडीबीआई का चेक बुक और तीन एटीएम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार संध्या गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि ग्राम परगोडीह सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठकर कुछ लड़के साईबर ठगी कर रहे हैं. सूचना पर गश्ती दल मौके पर छापामारी करने पहुंची. तो पेड़ के नीचे बैठे संदिग्ध पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा. भाग रहे संदिग्ध राकेश कुमार, अजय केवट, नितेश कुमार मंडल, एवं निरंजन मंडल को पकड़ा गया. भागने का कारण पूछने पर बताया कि पेड़ के नीचे बैठकर साईबर ठगी का काम करते है और आज भी साईबर ठगी कर रहे थे. इस सन्दर्भ में देवडाँड़ थाना (कांड संख्या-03/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed