Ranchi: बारीडीह चौक स्थित मंदिर में चोरी की घटना में शामिल चार आरोपी को जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में राजा महतो उर्फ घोंचु, नीरज महाजन, निखिल सिंह सरदार उर्फ क्रिस और संजय ड़े का नाम शामिल है. सभी आरोपी सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु रोड़ का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर मंदिर परिसर से चुराए गये तांबे एवं पीत्तल के बर्तन और एक जोड़ा पायल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह चौक स्थित मां केरा मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में सिदगोड़ा थाना में (कांड संख्या 87/2025) मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल पर एवं आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूर्व में चोरी की घटना में शामिल आरोपी से पूछताछ प्रारंभ की गई. पूछताछ के क्रम में राजा महतो को थाना पर लाया गया और पूछताछ किया गया. राज महतो ने मां केरा मंदिर में चोरी की घटना में शामिल होने की बात को स्वीकार किया. और इस घटना में अपने सहयोगियों के संबंध में जानकारी दी और चोरी की गई सामानों को उनके निशानदेही पर जहां बेचा गया था वहां से बरामद किया गया. इसी क्रम में चोरी का सामान खरीदने के आरोप में एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed