Ranchi: मुर्गी बेचने आई महिला का गायब चार माह का बच्चा इन्द्रदेव सरदार को जमशेदपुर के कोवाली थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है. वही कोवाली थाना क्षेत्र के भेलाईडीह निवासी झुमारानी मंडल को पुलिस गिरफ्तार किया है.
सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने बताया कि बीते रविवार को कोवाली थाना क्षेत्र के ग्राम ढेगाम हाट बजार में रंगामटिया के रहने वाली प्रतिमा सरदार अपने छोटे छोटे तीन बच्चे के साथ मुर्गी बेचने आई थी. भीड़ होने के कारण प्रतिमा सरदार अपने 6 वर्षीय बेटी ममता सरदार को 4 माह का पुत्र इन्द्रदेव सरदार को रखने के लिए दी हुए थी. इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला ने करीब 3 बजे बच्चा को अगवा (अपहरण) कर लिया. पीड़ित परिवार ने 6 बजे संध्या इसकी सूचना पुलिस की दिया. सूचना मिलते ही मुसाबनी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए 14 घंटा के अंदर बच्चा को सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता महिला को गिरफ्तार किया गया. बरामद बच्चा को उसके माँ प्रतिमा सरदार को सकुशल सौंपा गया. अन्य शामिल आरोपी फरार हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही हैं.
