Ranchi: चतरा के बेंती गांव स्थित मैदान के पास घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए चार उग्रवादी को पिपरवार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी में पिपरवार थाना क्षेत्र के पहानटोंगरी बेती के रहने वाले निरंजन गंझू उर्फ जठल गंझू, लालबिहारी कुमार गंझू, मालमोहरा के रहने वाले रामलाल कुमार गंझू औऱ रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिरम निवासी अरविंद कुमार गंझू का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 7.62 एमएम का दो गोली, बाईक (JH01AJ-3117) औऱ तीन मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए चतरा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पिपरवार थाना क्षेत्र के ग्राम बेंती स्थित मैदान के पास बीते रात को कुछ अज्ञात टीपीसी सदस्य एकत्रित हुए है एवं किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है. सूचना पर टंडवा एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए बेंती मैदान के पास से चारो उग्रवादी को पिस्टल,  कट्टा, गोली, बाईक समेत अन्य समान के साथ पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने बताया कि 16 दिसंबर को एकेटी गैरेज के पास एक ट्रक चालक पर लेवी वसूलने व भय का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से फायरिंग किया गया था. जिस संदर्भ में खालारी थाना (काण्ड सं0-85/25) में मामला दर्ज है. वही इस संदर्भ में पिपरवार थाना (कांड संख्या-38/25) में मामला दर्ज किया गया है. निरंजन गंझू उर्फ जठल गंझू का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पिपरवार थाना में पूर्व से चार मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed