Saharsa: चार दोस्त एक साथ मिलकर जहर पी लिया. इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि एक का हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि चारों दोस्त शादी-विवाह सहित अन्य समारोहों में नाचकर पैसे कमाता था. शुक्रवार रात किसी समारोह से लौटा था, शनिवार को कुछ लोगों ने चिढ़ा दिया कि तुम लोग लिपिस्टिक-काजल लगाकर नाचते हो. इससे आहत होकर यह कदम उठाया. मृतकों में मुरारी सदा, राजा कुमार, सनी देओल कुमार का नाम शामिल है. जो कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा, वार्ड नं.-04 का रहने वाला है. वही खगड़िया में इलाजरत सनोज कुमार फरेवा, वार्ड नं.-04 का ही रहने वाला है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. सहरसा डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 13 बजे सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र के ग्राम फरेवा, वार्ड नं-04 से चार युवकों द्वारा मक्के के खेत में जाकर फेराडोन कीटनाशक का सेवन किए जाने की सूचना मिली. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच प्रारंभ की गई. तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है तथा एक व्यक्ति इलाजरत है. एफएसएल की टीम को बुलाया गया.
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी एवं एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. घटनास्थल के जायजा के दौरान प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया है कि युवकों द्वारा फेराडोन कीटनाशक का सेवन किया गया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा. एसपी के निर्देश पर एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया जा रहा है.
