Ranchi: 1,999 रुपये का कैशबैक का लालच देकर ठगी करने वाला चार साईबर अपराधी जामताड़ा के सामुकपोखर स्थित मैदान के पास से पुलिस गिरफ्तार किया है. आरोपी में करमाटांड थाना क्षेत्र के अफजल अंसारी, मो० सहाबुद्दीन अंसारी उर्फ बुदीन, लालु मंडल और जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोविन्द राणा का नाम शामिल है. मौके पर से 7 मोबाईल, 10 सिम कार्ड, 2 आधार कार्ड और 1 पैन कार्ड पुलिस ने बरामद किया है.
जामताड़ा एसपी ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराध थाना पुलिस करमाटांड़ थाना क्षेत्र के जामताड़ा-करमाटाँड़ मुख्य मार्ग के बॉये करीब 200 मीटर सामुकपोखर स्थित मैदान में आम पेड़ तथा झुड़ के पास साईबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधी को फर्जी मोबाईल, सिम, आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ पकड़ा गया. इस संबंध में जामताड़ा साईबर अपराध थाना (कांड संख्या 03/26) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी magicpin एप से Phonpe में 1,999 रू0 का Cash Back का मैसेज भेजते है तथा ग्रहक को Accept करने के लिए बोलते है जैसे ही Accept करता है तो ये लोगों का magicpin एप में पैसा आ जाता है. पैसा से गिफ्ट कार्ड खरीदते है फिर गिफ्ट कमीशन पर बेच देते है. अफजल अंसारी पूर्व में जामताड़ा साईबर अपराध थाना (कांड संख्या 75/24) में दर्ज मामले में आरोप पत्रित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed