Ranchi: इंडियन पोस्ट पैमेन्ट बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले चार अपराधी केन्दुआटॉड जंगल से जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी बंगाल, छतीसगढ़ व बिहार के लोगो को निशाना बनाता था. गिरफ्तार आरोपी में नारायणपुर थाना क्षेत्र जितेन्द्र मंडल, विकास दास, जाकीर अंसारी और गिरीडीह जिले ताराटांड़ थाना क्षेत्र के कोरबांधा निवासी भरत मंडल का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 12 मोबाइल, 14 सिम, 1 आधार कार्ड और 1 पैन कार्ड बरामद किया गया है. शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए जामताड़ा एसपी ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर बिहारी मराण्डी के नेतृत्व में एवं अन्य पुलिसकर्मीयों को शामिल करते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केन्दुआटॉड (रघुनाथपुर) के जंगल में साईबर अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया.
इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना (कांड संख्या 10/25) मामला दर्ज किया गया है. आरोपी इंडियन पोस्ट पैमेन्ट बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके सोलह अंक का एटीएम, सीवीवी एवं ओटीपी नम्बर प्राप्त कर विभिन्न इ वॉलेट एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपने खातों में ट्रान्सफर करता था. आरोपी जितेन्द्र मंडल पूर्व में एमपी के भोपाल जेल गया है.
