Ranchi: चालक के साथ मारपीट कर सरकार के प्रचार वाहन लेकर फरार होने वाले चार अपराधी कोडरमा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 8 घँटे में मामले का उद्भेदन करने वाले पुलिसकर्मी को एसपी ने नगद राशि से पुरस्कृत किया. गिरफ्तार आरोपी में संदीप कुमार, दिलीप कुमार और राहुल कुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपी कोडरमा थाना क्षेत्र के लखीबागी का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर लूटे गये पिअकप वाहन (JH03AR 5045), घटना में प्रयुक्त टेम्पो (JH12K 5795) और लूटे गए मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
रविवार को घटना की जानकारी देते हुए कोडरमा एसपी ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का प्रचार वाहन पिकअप (JH03AR 5045) विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के लिए भ्रमणशील था. इसी क्रम में प्रचार वाहन कोडरमा थाना क्षेत्र के ग्राम फरेन्दा की ओर जा रही थी. रास्ते में चालक एवं सहयोगी भोजन के लिए ग्राम-मरियमपुर, सरहुल मैदान के पास वाहन रोका. इसी बीच 4 अपराधी टेम्पो से वहाँ पहुँचे एवं प्रचार वाहन के चालक एवं सहयोगी के साथ गाली-गलौज, लप्पड़-थप्पड़ कर उनका मोबाईल छीन लिया. तथा प्रचार वाहन को जबरदस्ती लेकर भाग फरार हो गया. इस घटना की सूचना प्रचार वाहन के चालक ने कोडरमा पुलिस को दी. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर लूटे गये प्रचार वाहन एवं मोबाईल की बरामदगी तथा आरोपी के गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया. पुलिस की टीम तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर 8 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन करते हुए लूटे गये वाहन को रामगढ जिला के माण्डू थाना क्षेत्र से बरामद किया गया. एवं घटना में संलिप्त 4 अपराधियों में से 3 को पकड़ा गया. फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. इस घटना के संदर्भ में कोडरमा थाना (कांड संख्या-125/25) मामला दर्ज किया गया है. विशेष टीम के सभी पदाधिकारियों को 1500 एवं पुलिसकर्मियों को 1000 रुपये का पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है.
