Ranchi: जमशेदपुर के प्राथमिक विद्वालय भूमिज टोला गदड़ा में डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे चार अपराधी को हथियार के साथ परसुडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में रौशन सिंह उर्फ पाका, रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली, आजाद पाल उर्फ बॉबी पॉल और शिवनारायण रजक उर्फ चीदू का नाम शामिल है. चारो आरोपी परसुडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, तीन गोली और तीन मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधी परसुडीह थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्वालय भूमिज टोला गदड़ा में हथियार के साथ डकैती की योजना बनाने एवं बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इक्ट्ठा हुए है. सुचना पर सन्हा (सं0-03/26) दर्ज किया गया. वरीय अधिकारी के निर्देश पर छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित छापेमारी टीम मौके पर पहुंचकर छापामारी किया. छापामारी के क्रम में रौशन सिंह उर्फ पाका, रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली व आजाद पाल उर्फ बॉबी पॉल को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में हथियार गोली समेत अन्य समान बरामद किया गया. योजना में शामिल एक अन्य आरोपी शिवनारायण रजक उर्फ चीदू को भी गिरफ्तार किया गया. वही फरार आरोपी के विरुद्ध छापामारी की जा रही है. इस संबंध में परसुडीह थाना (कांड सं0-33/26) में मामला दर्ज किया गया है. रौशन सिंह उर्फ पाका, रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली, आजाद पाल उर्फ बॉबी पॉल और शिवनारायण रजक उर्फ चीदू का अपराधिक इतिहास रहा है. चारो आरोपी के विरुद्ध परसुडीह, पोटका, कोवाली, बागबेड़ा, गोबिंदपुर, टेलको, बर्मामाइन्स, गोबिंदपुर और गोलमुरी थाना में 21 मामला दर्ज है.
