Ranchi: लोहरदगा में बिजली तार चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल चार अपराधी को किस्को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में बगडू थाना क्षेत्र के सतपरा निवासी राजन रजक उर्फ राजन बैठा, लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के शिवचरण टोला निवासी सत्येन्द्र कुमार रजक, विकास सिंह और रामसुन्दर बैठा उर्फ छोटू का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर वेगनर (JH01AV 3621) एवं उसमें लदे 90 मीटर बंडल किया हुआ तार पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम काशीटांड में HT लाईन संचालित लगभग चार पोल का 90 मीटर तार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. प्रभाकर यादव के लिखित आवेदन के आधार पर किस्को थाना (कांड संख्या 32/25) में वाहन (JH01AV 3621) के मालिक, चालक एवं अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. लोहरदगा एसपी के निर्देश पर किस्को एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामरी टीम का गठन किया गया. छापामारी के दौरान राजन रजक, सत्येन्द्र कुमार रजक, विकास सिंह औऱ रामसुन्दर बैठा को गिरफ्तार किया गया. चारों आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हम लोग पूर्व में भी बगडू थाना क्षेत्र के जामुन टोली बाजार टांड में सितम्बर माह के चौथा सप्ताह में करीब 500 मीटर तार चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस संदर्भ में बगडू थाना (कांड संख्या-21/25) में मामला दर्ज है. अक्टूबर के पहले सप्ताह में खूँटी जिला के मुरहु थाना क्षेत्र में में घाघरा मोड से घनगीर मोड़ तक एवं माह नवम्बर में गम्हरिया के पास 11 हजार वोल्ट का तार चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में मुरहू थाना (कांड संख्या- 57/25) में मामला दर्ज किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *