Ranchi: पलामू के छेछानी स्थित घर में लूटपाट की घटना को अंजाम देने में शामिल चार अपराधी के साथ एक नाबालिग को शहर थाना पुलिस ने निरुद्ध किया है. गिरफ्तार आरोपी में चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ निवासी राजकुमार, विशाल कुमार, सचिन कुमार, रोशन कुमार सिंह उर्फ करण और एक निरुद्ध नाबालिग शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन, लॉकेट, एक फाइबर का पिस्टल, 5 मोबाईल और एक बाईक ( JH03AU-4577) पुलिस ने बरामद किया है.
मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए पलामू एसपी ने बताया कि नवंबर को छेछानी स्थित पूनम तिवारी के घर पर अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया. इस संबंध में शहर थाना (काण्ड सं0-491/25) में मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. अनुसंधान एवं तकनीकी अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर बंदुआ स्थित घर से छापामारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. राज कुमार उर्फ राजु कुमार चन्द्रवंशी का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध गढ़वा के डंडा, मेराल और पलामू के चैनपुर थाना में सात मामला दर्ज है.
