Ranchi: सरायकेला के कमलपुर में भारत फाईनेंस के एजेंट से लूटपाट करने में शामिल चार अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मो0 हुसैन, अशोक महतो, देवाशीष महतो और राकेश महतो का नाम शामिल है. सभी आरोपी सरायकेला थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा, लूटा हुआ बैग, बाइक, 4 मोबाईल और लूट का 3400 रुपये पुलिस ने बरामद किया है. सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि 24 अप्रैल को सरायकेला थाना क्षेत्र के सिनि शिविर क्षेत्र के ग्राम कमलपुर से नयाडीह आने वाले मार्ग के बीचो बीच सुनसान स्थान के पास भारत फाईनेंस के एजेंट से कलेक्शन का 98,311 रुपये, टैब तथा बायोमैट्रिक मशीन अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया. इस संबंध में सरायकेला थाना (काण्ड सं0-47/2025) अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल आरोपी की पहचान करते हुए मानवीय तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चारों अपराधी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर कट्टा, लूटा हुआ बैग तथा अन्य सामान बरामद किया गया. मो0 हुसैन का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध विभिन्न थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *