Patna: लूटपाट के पैसा से हथियार खरीदकर जमीन दखल कब्जा कराने वाले गिरोह के चार अपराधी को सारण के सोनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू कुमार, मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के कथौलिया चैनपुर के रहने वाले ऋषि कुमार, राजेपुर ओपी क्षेत्र के बबुरबन के रहने वाले अच्छेलाल कुमार और कथौलिया के रहने वाले मन्नत राज उर्फ अमित कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 3 देशी पिस्टल, 50 गोली, 4 बाईक, 7 मोबाईल, 1 मैगजीन, बैग, 3 बाईक का नंबर प्लेट, एक आभूषण तौलने वाला डिजीटल मशीन, एक चाकू, चांदी ट्रे, चांदी का मछली, चांदी का पान पत्ता, चांदी का कसैली, पायल, 6 पीस सोने का कंगन और लॉकेट पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात को सारण एसएसपी के निर्देशन में सोनपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि शिवबच्चन चौक से उत्तर, मकेर बांध रोड के समीप एक करकटनुमा घर में 04 संदिग्ध एक कमरे में बैठकर लूटपाट की योजना बना रहे है तथा इनके पास बाईक एवं हथियार भी है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोनपुर थाना पुलिस शिवबच्चन चौक से उत्तर, मकेर बांध रोड के समीप एक करकटनुमा घर के पास पहुँचकर घेराबंदी कर छापामारी किया. छापामारी के क्रम में चार आरोपी को दबोचा गया. तलाशी के क्रम में राजू कुमार के पास से एक देशी पिस्टल, ऋषि कुमार के पास से लोडेड एक देशी पिस्टल, मन्नत राज उर्फ अमित कुमार के पास लोडेड देशी पिस्टल, एवं अच्छेलाल कुमार के पास से लोडेड मैगजीन तथा एक बैग से 41 गोली, नम्बर प्लेट, आभूषण तौलने वाला डिजीटल मशीन, बाईक, चाकू एवं अन्य समान बरामद किया गया. पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि हम सभी मिलकर लूटपाट करते है तथा लूटपाट के पैसा से हथियार खरीदते है एवं उसके बल पर जमीन दखल कब्जा कराने का काम भी काम करते है. बरामद नंबर प्लेट के संबंध में पूछने पर बताया कि नंबर बदल-बदल कर अपराध को घटना को अंजाम देते है जिससे पहचान छुपाया जा सके, गोली के बारे में पूछने पर बताया कि गोली का सप्लाई किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा पैसा लेकर किया जाता है. पूछताछ के क्रम में राजू कुमार ने स्वीकार किया कि हमलोग यहाँ लूट-पाट के इरादे से इकट्ठा हुए थे तथा पूर्व में भी कई लूट-पाट की घटना को अंजाम दिये है, तथा लूटा गया कई समान किराये के मकान में छुपाकर रखे है. राजू कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर बताये गये स्थान पर पहुँचकर छापेमारी कर चांदी का ट्रे, मछली, पान का पत्ता, कसैली, पायल, सोने का कंगन, लॉकेट, मोबाईल बरामद किया गया. इस संबंध में सोनपुर थाना (कांड संख्या-358/26) में मामला दर्ज किया गया है. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed