Saharsha: जमालपुर के जानाश्री माईक्रोफिन लिमिटेड नाम का फर्जी कम्पनी बनाकर ठगी करने वाले चार अपराधी को सहरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी किराये पर होटल में रहकर घटना को अंजाम दे रहा था. गिरफ्तार अपराधी में बिहरा थाना क्षेत्र के खोनहा वार्ड नं०-11 निवसी मिथलेश कुमार, कौशल कुमार, मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुर वार्ड नं०-12 निवासी अमन कुमार और भेलाही वार्ड नं 5 निवासी प्रवीण कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 5 मोबाईल, 4 डेविट कार्ड, 3 सिम कार्ड, 2 लैपटॉप और 2 दस्तावेज पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार साईबर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के चाँदनी चौक सहरसा रेलवे स्टेशन के पास स्थित राजमित्र होटल में कुछ साईबर ठग एक रूम में भाड़ा लेकर रह रहे है. सूचना पर साईबर थाना की टीम होटल के कमरे में छापामारी कर चारो आरोपी को पकड़ा गया. मिथलेश कुमार के पास से बरामद मोबाईल की जाँच कि गई तो प्रथम दृष्टिया जाँच में पाया गया कि जानाश्री माईक्रोफिन लिमिटेड नाम का फर्जी कम्पनी बनाकर समुह (ग्रुप) की महिलाओं को लॉन देने के नाम पर बहला फुसलाकर एवं धोखाधड़ी करते हुए अवैध रूप से पैसे ऑनलाईन एवं कैश के माध्यम से वसुली कर रहे है. पूछ-ताछ में आरोपी ने बताया कि इनके द्वारा मुंगेर के जमालपुर जानाश्री माईक्रोफिन लिमिटेड नाम का फर्जी लॉन देने वाली कम्पनी बनाकर समुह (ग्रुप) की महिलाओं को लोन देने के नाम पर बहला फुसलाकर एवं धोखाधड़ी करते हुए अवैध रूप से पैसे ऑनलाईन एवं कैश के माध्यम से वसुली करते है. इस संबंध में साईबर थाना (कांड सं0-29/25) मामला दर्ज किया गया है. गिरोह में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. मिथलेश कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध पटना केजक्कनपुर थाना में अपहरण एवं आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है.
