Ranchi: गुमला के दलली डैम पुल से समीप इंटरस्टेट ग्रुप से जुड़े चार आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में गुमला थाना क्षेत्र के कसीरा निवासी अमित साहु, भंडरिया निवासी प्रदीप गोप उर्फ पिंटु, लांजी निवासी शिव कुमार साहु और सिसई थाना क्षेत्र के मुर्ग निवासी कुलदीप प्रसाद साहु का नाम शामिल है. मौके पर से 132 किग्रा गांजा, हुडई कार, स्कार्पियों और चार मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
रविवार को मामले की जानकारी देते हुए गुमला एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र में एक काला रंग का Hyundai Car एवं एक सफेद रंग का Scorpio 11 वाहन से मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी की जा रही है. सूचना पर बसिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम पालकोट थाना क्षेत्र के दतली डैम पुल के समीप जंगल के पास चेकनाका लगाया. वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर तालाशी की गई. इसी दौरान गाड़ी में संदिग्ध वस्तुओं के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों से पूछे जाने पर बताया गया किया कि लगभग 132 किग्रा गांजा है. जिसे जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गुमला में डिस्ट्रीब्यूट करने के बाद अन्य जगहो पर भेजता.
