Ranchi: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के साना काम्पलेक्स के पांचवा तल्ला स्थित डोरेमोन होटल में दो नाबालिग छात्रा के साथ गैगरेंप के वारदात को अंजाम देने में शामिल चार आरोपी को पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. इनमें होटल का मालिक व कर्मचारी भी शामिल है. आरोपी में कदमा थाना क्षेत्र शास्त्री नगर ब्लाक नं-01 के रहने वाले रौनक कुमार दास उर्फ श्रेयांश, डोरेमोन होटल में रह रहे चतरा के इटखोरी थाना क्षेत्र के कुर्जन निवासी होटल का कर्मचारी करण कुमार राणा,  सोनारी थाना क्षेत्र के सीपी क्लब के पास रहने वाला शर्मा उर्फ गोलू और बाल विहार ग्रिन के रहने वाले होटल मालिक कैलाश मिश्रा का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से बीयर, शराब, कोल्ड ड्रिक का खाली बोतल, कंडोम का खाली पैकेट, सिगरेट का खाली डब्बा, माचीस का डब्बा, होटल डोरेमन का विजिटर रजिस्टर और आरोपी का मोबाईल बरामद किया गया है.

बहला फुसलाकर लाया गया था होटल

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रौनक कुमार दास ने ही दोनो नाबालिग को बहला फुसलाकर होटल बुलाया था. जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया. नाबालिग अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी. परिजन शनिवार को साकची थाना पहुंचकर मामला (कांड सं0-169/25) दर्ज कराया. साकची थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *