Ranchi: अफीम लेकर ट्रेन के माध्यम से हरियाणा अफीम बेचने निकले चार आरोपी को हजारीबाग के कत्था फैक्ट्री के पास से मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पबरा निवासी राकेश कुमार मेहता, चतरा जिले के चतरा थआना क्षेत्र के दरियातु निवासी सचिन कुमार, नन्कु ठाकुर और अनिल दॉगी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 8.2 किग्रा अफीम, 24 पीस बैग और 4 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. बरामद अफीम की अनुमानित कीमत 42.5 लाख रूपया बताया गया है.

पुलिस के अनुसार हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कत्था फैक्ट्ररी के पास टोयेटा शौरूम के सामने एनएच-33 रोड, मुकुन्दगंज के पास 4 लोग अफीम का खरीब-बिक्री करने वाले है. सूचना पर डीएसपी (मुख्यालय) के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित छापामारी टीम कत्था फैक्ट्री के पास टोयेटा शौरूम के सामने एनएच-33 रोड मुकुन्दगंज के पास पहुँचा तो देखा कि चारों आपस में बात चीत कर रहे है. जो पुलिस को देख भागने लगा. भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा गया. चेकिंग के क्रम में चारों के पास एक-एक बैग मिला, जिसमें अफीम था. आरोपी ने पुछताछ में बताया कि हमलोग चारों व्यक्ति चतरा से अफीम लेकर आ रहे थे और ट्रेन के माध्यम से अफीम लेकर हरियाणा बेचने जा रहे थे. इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना (काण्ड सं0-187/25) में मामला दर्ज किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed