Saharsa: सहरसा के भवानीपुर स्थित सुबल यादव के बैठका से चार आरोपी को सौरबाजार थाना पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बादल कुमार, लवकुश कुमार, दिलखुश कुमार और गुड्डु कुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपी सौरबाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से 9.76 ग्राम स्मैक और चार मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गश्ती के क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भवानीपुर वार्ड नं0-03 स्थित सुबल यादव के बैठका में संदिग्ध अवस्था में अपराधी प्रवृती का 4 युवक बैठा हुआ. जिसे त्वरित कार्रवाई करने पर पकड़ा जा सकता है. सूचना पर भवानीपुर वार्ड नं0-03 सुबल यादव के बैठका के पास पहुंचे तो देखे कि आपस मे बातचीत करने का आवाज आ रही तथा टाट का दरवाजा हटाकर देखा तो पुलिस को देखकर युवक घबरा गए. मौके पर से बादल कुमार, लवकुश कुमार, गुड्डु कुमार व दिलखुश कुमार को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर 9.76 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. इस संबंध में सौरबाजार थाना (कांड सं0-15/26) में मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed