Patna: बेगुसराय के महेश्वारा में गांजा के साथ नावकोठी थाना पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में गुलशन कुमार, अमर कुमार, पवन कुमार औऱ राहुल कुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपी नावकोठी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नावकोठी थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम-महेश्वारा वार्ड नं0-11 के पास 4 व्यक्ति अवैध नशीला पदार्थ लिए हुए हैं जिसे त्वरित कार्रवाई करने पर पकड़ा जा सकता है. सूचना पर पुलिस दलबल के साथ ग्राम-महेश्वारा के पास पहुँची. तो चारो पुलिस को देख भागने लगा. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके पास से 1.4 किग्रा गांजा बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed