Ranchi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का चालान कट गया है. ओवरस्पीड पर यह जुर्माना लगा है. धोनी के ब्लैक मर्सिडीज का 1000 रुपये का चालान कटा है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर चर्चा में है. रांची में ओवरस्पीडिंग के आरोप में ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना लगाया है. कांके क्षेत्र में ट्रैफिक निगरानी के लिए लगाए गए कैमरों में धोनी की कार निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलती हुई रिकॉर्ड हुई. इसके बाद, मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का चालान जारी किया गया. निर्धारित सीमा से अधिक गति में वाहन चलाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह कार्रवाई ई-चालान प्रणाली के तहत की गई.

ट्रैफिक विभाग का कहना है कि नियमों के पालन के मामले में सभी नागरिकों के लिए समान प्रावधान लागू होते हैं. धोनी अपने गृह नगर रांची में अलग-अलग गाड़ियां ड्राइव करते हुए अक्सर देखे जाते हैं. हाल ही में झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड ने रांची स्थित एक आवासीय भूखंड के कथित व्यावसायिक उपयोग के मामले में धोनी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. बोर्ड ने उनसे 15 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *