Patna: मुजफ्फरपुर जिले में चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन करने के लिए आए विदेशी प्रतिनिधिमंडल को मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त और सिटी एसपी ने भारत की लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली तथा चुनाव के दौरान की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया. प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि भारत में निर्वाचन आयोग के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराई जाती है. मतदान के दौरान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों एवं स्थानीय पुलिस बलों की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी व्यवस्था, तथा मतदान कर्मियों व मतदाताओं की सुरक्षा हेतु विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जाते हैं. प्रतिनिधिमंडल ने मुजफ्फरपुर जिले में चुनाव संचालन एवं सुरक्षा प्रबंधन की सराहना करते हुए भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की प्रशंसा की.
