Ranchi: नकली पुलिस बनकर लोगो से ठगी और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाला फूड डिलीवरी बॉय को तिलैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी गोपाल प्रसाद उर्फ सौरव तिलैया थाना क्षेत्र के रामलखन सिंह यादव कॉलेज के सामने शिव मंदिर के पास का रहने वाला है. आरोपी के पास से बाईक (UP 52BE 5306, 1000 रूपया नगद, पुलिस का केमाफ्‌लाईज वर्दी, पिस्टल का कभर, पुलिस का टोपी, हथकडी चाबी सहित, जैंप का आईडी कार्ड, विराट कुमार नाम का नेम प्लेट और काजू एक पैकेट पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा एसपी ने बताया कि कोडरमा रेलवे स्टेशन के बाहर एक पैसेंजर को पुलिस होने का झांसा देकर एक व्यक्ति द्वारा पुलिस का स्टीकर लगे हुए बाईक पर बिठाकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर दो हजार रूपये एवं काजू का एक पैकेट छीन लिया. इस संदर्भ में बिहार के नवादा जिले के रहने वाले पीड़ित मिथलेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर तिलैया थाना (कांड सं0 86/26) में मामला दर्ज किया गया. वही नकली पुलिस बनकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए तिलैया थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों का गहराई से जॉच पडताल करते हुए महज दस घंटों के अंदर आरोपी गोपाल प्रसाद उर्फ सौर को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि फूड डिलीवरी का काम करने के दौरान अधिक पैसे कमाने की लालच में नकली पुलिस का वेश बनाने के लिए अपने बाईक पर यूपी पुलिस का स्टीकर, पुलिस का केमोफ्‌लाईज वर्दी, नेम प्लेट, पुलिस का जूता, टोपी, मैगजीन पाउच, पिस्टल कभर, झारखंड सशस्त्र वाहिनी का आईडी कार्ड, दो हथकडी चाभी सहित तथा अपने नेम प्लेट पर छद्म नाम विराट कुमार B+ बनवाये तथा पुलिस होने झांसा देकर अपराध करने लगे. इस अपराध से पहले इसने करीब 1-2 माह पूर्व सुभाष चौक के नजदीक पीडब्लूडी के पास एक बूजूर्ग व्यक्ति को पुलिस का झांसा देकर एक अंगूठी ले लेने की बात को भी स्वीकार किया. आरोपी  के निशानदेही पर नकली पुलिस बनने के लिए प्रयुक्त सामानों के साथ साथ उक्त कांड में लूटे गये रूपये तथा एक पैकेट काजू तथा घटना में प्रयोग किये गये पुलिस का स्टीकर लगा बाईक बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *