Ranchi: चतरा के पिपरवार स्थित बेंती मैदान में एकत्रित हुए सुदर्शन जी गिरोह से जुड़े पांच टीपीसी उग्रवादी को पुलिस गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी महेन्द्र गंझु के घर फायरिंग की घटना को अंजाम देने में शामिल रहा है. गिरफ्तार आरोपी में पिपरवार थाना क्षेत्र केबेंती पाहनटोंग के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार उर्फ लंबु, अशोक कुमार गंझु, बेंती पाहनटोंग के रहने वाले सूरज कुमार भुईया, बेती टोंगरी का रहने वाला रोनित कुमार गंझू और रांची के खलारी थाना क्षे6 के राय बस्ती निवासी हरीश महतो का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, 2 गोली, 10 टीपीसी का पर्चा, बाईक और छः मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात चतरा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि टीपीसी संगठन के सुदर्शन जी गिरोह के सदस्य पिपरवार थाना क्षेत्र के बेंती मैदान के पास एकत्रित हुए है तथा किसी घटना को अंजाम देने के फिराक मे है. सूचना पर टंडवा एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम टीएसपीसी संगठन के सुदर्शन जी गिरोह के पांच सदस्य को एक देशी कट्टा, गोली व पर्चे के साथ गिरफ्तार किया गया.
बता दे कि 11 मार्च को सुबह करीब 4.00 बजे टीपीसी संगठन के सुदर्शन जी गिरोह के द्वारा महेन्द्र गंझु के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसमे पकड़े गए आरोपी की संलिप्ता की बात प्रकाश मे आई है तथा अन्य आरोपी के बारे मे भी जानकारी मिली है. जिनके विरुद्ध छापामारी की जा रही है.
