Ranchi: 8.59 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ मोराबादी मैदान स्थित बापू बाटिका के पास पांच आरोपी को लालपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू ओल्ड एजी कॉलोनी सूजीत कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह, बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड के रहने वाले विकास कुमार उर्फ विक्की, सरना कॉलोनी निवासी अभिषेक सिंह, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा तेतरटोली निवासी श्रवण गोप और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू रोड निवासी संजीव कुमार सिंह का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 8.59 ग्राम ब्राउन सुगर, 60,050 रुपया नगद, 7 मोबाइल और 3 बाइक पुलिस ने बरामद किया है.
मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी ने बताया कि प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गठित एक छापामारी टीम मोराबादी मैदान स्थित बापू बाटिका के पास पाँच लड़का को पकड़ा. तलाशी लेने पर 8.59 ग्राम ब्राउन सुगर, मोबाइल, बाइक व 60050 रूपया बरामद किया गया. पूछताछ करने पर आरोपी ने ब्राउन सुगर करोबार करने की बात स्वीकार किया. इस संदर्भ में लालपुर थाना (कांड सं0-198/2025) में मामला दर्ज किया गया है. अरोपिमे शामिल सुजीत कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह व विकास कुमार के विरुद्ध पूर्व से तीन मामला दर्ज है.
