Ranchi: नामकुम थाने के हाजत में कैदी जगाई मुंडा के खुदखुशी मामले में पांच पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है. वही थानेदार के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है. रांची एसएसपी ने एएसआई प्रभुवन कुमार, हव0 सुधीर शर्मा, गयानंद, आरक्षी मुकेश ठाकुर और राहुल प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. चौकीदार रेहान अंसारी और महानंद टोप्पो को अनुशासनिक कार्रवाई के लिए उपायुक्त को अनुरोध किया गया है. नामकुम थाना प्रभारी के निलंबित के लिए कार्रवाई की गई है.
अपहरण के बाद दिया था हत्या की वारदात को अंजाम
जगाई मुंडा के विरुद्ध रमेश हजाम को जान मारने के नियत से अपहरण करने आरोप में मामला दर्ज था. आरोपी को रामगढ़ से गिरफ्तारी किया गया. आरोपी के निशानदेही पर अपहृत सह मृतक रमेश हजाम का शव को बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में पता चला कि वह वादिनी अंजु देवी से 05-06 वर्षों से पूर्व से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बीच आरोपी की पत्नी को इनदोनों के अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी जिसके कारण वादिनी अंजु देवी आरोपी से मिलना-जुलना बंद कर दी थी. इसी क्रम 1 मार्च को बीआईटी मेसरा रेल पटरी के पास लड़ाई-झगड़ा हुई थी, जिसके कारण आरोपी जगाई मुंडा ने वादिनी को धमकी दिया गया कि यदि इनके अलावे किसी के साथ संबंध रखोगी तो तुम्हारा बेटा को जान से मारने की धमकी दिया था. बदले की भावना से 2 मार्च को आरोपी ने वादिनी के बेटा को नावामसकल स्कुल बयांगडीह से अपहरण कर अपने बाईक (JH01DK-7135) से अपहृता को भुँइयाडीह जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दिया. साक्ष्य छिपाने के नियत से अपहृत सह मृतक रमेश हजाम के चेहरा को पत्थर से बुरी तरह से कुचल दिया. गिरफ्तार जगाई मुंडा को अनु० कर्ता थाना परिसर में लाया. हाजत का नियमों का पालन करते हुए रात्रि ओडी पदाधिकारी, दो हवलदार, एक आरक्षी एवं दो चौकीदार को निगरानी एवं सुरक्षा के लिए पहरा डयूटी में तैनात किया गया. परन्तु रात में जगाई मुंडा कंबल का धारी में लगा हुआ कपड़ा का उपयोग करते हुए थाना हाजत के लोहे के गेट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया. इस संबंध में नामकुम थाना युडी (कांड सं0-06/26) दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है. मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए इस मामले की जाँच पदाधिकारी बुंडू थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा को नामित किया गया है. मानवाधिकार आयोग के द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
