Patna: कर्तव्य के प्रति लापरवाही और जनता के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोपों में इस्लामपुर थाना के दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी को नालंदा एसपी भारत सोनी ने निलंबित कर दिया है. हिलसा एसडीपीओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर एसआई तौकिर खान, मो आशिफ, लव कुमार सिंह, करण कुमार और चालक सिपाही जीतू कुमार को निलंबित किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिला बल के दरोगा, तीन पुलिसकर्मियों तथा एक चालक सिपाही के विरूद्ध जनता के द्वारा उनके कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत मिल रही थी. जिसकी जाँच हिलसा-02 एसडीपीओ से कराया गया. जाँच में पता चला कि आरोपी पुलिसकर्मी कार्य में लापरवाही बरत रहे है. एवं जनता के साथ व्यवहार ठीक नही है. जाँच प्रतिवेदन के आधार पर नालंदा एसपी ने दरोगा तौकिर खान, मो आशिफ, लव कुमार सिंह, करण कुमार और चालक सिपाही जीतू कुमार को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया.
