Ranchi: सिमडेगा के अरानी जंगल से लेवी का पैसा लेने के क्रम में पीएलएफआई के एक महिला समेत पांच उग्रवादी को पुलिस गिरफ्तार किया है. इनमे खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी यमुना मिंज, सिमडेगा थाना क्षेत्र के बेरीटोली के रहने वाले आशीष मिंज उर्फ अनमोल मिंज, रांची के सदर थाना क्षेत्र के भरमटोली रोड खेरवाकुचा के रहने वाले सुनील उराँव उर्फ तुफान, सिद्दांत कुमार बड़ाईक उर्फ एमजे सुमित खान और बड़गाई निवासी राहुल उरांव का नाम शामिल है. पुलिस के अनुसार 3 नवम्बर 2024 की रात पाकरटांड थाना क्षेत्र में बेरीटोली में सड़क निर्माण कार्य में लगे मशीन हेम कम्पनी का डबल ड्रम रोलर एवं ढवठाडामर में एक टाटा हिटाची पोकलेन मशीन को उग्रवादियों ने जला दिया था. इस संबंध में पाकरटांड थाना (काण्ड सं0- 23/24) में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. 27 दिसम्बर 2024 को रंगदारी मांगने एवं धमकी देने के आरोप में पाकरटांड थाना (कांड सं0- 27/24) एवं 9 नवम्बर 2024 खिजरी मोड़ के नजदीक बाउण्ड्री वॉल पर आम लोगों में भय पैदा करने के लिए पीएलएफआई का पोस्टर चिपकाने के आरोप में सिमडेगा थाना (कांड सं0- 145/24) मामला दर्ज किया गया था. इन मामले के अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पाकरटांड थाना (कांड सं0- 27/24) में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त यमुना मिंज को गिरफ्तार किया गया. पाकरटांड थानाक्षेत्र में आगजनी करने, रंगदारी मांगने एवं सिमडेगा थानाक्षेत्र में पोस्टरबाजी में शामिल आशीष मिंज उर्फ अनमोल मिंज, सुनील उराँव उर्फ तुफान, सिद्दांत कुमार बड़ाईक उर्फ एमजे सुमित खान व राहुल उरांव को लेवी का पैसा लेने के क्रम में अरानी जंगल से गिरफ्तार किया गया.
