Patna: नेपाल के रास्ते भारत घुसे पांच विदेशी नागरिक को पुलिस एसएसबी के सहयोग से गिरफ्तार किया है. आरोपी में सूडान के नागरिक अबदुल फत्तहखवेर, रावा सिद्दीकी अहमेद मोहम्मद, अली अबदुल गफ्फर, मोहम्मद अहमिद दफाल्ला और बोलीविया मिगूएल सोलोन चावेज का नाम शामिल है. आरोपी बिना विजा के भारत में प्रवेश किया था. इन विदेशी नागरिक को मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र स्थित घोड़ासहन बस स्टैड से अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पर पकड़ा गया है. गिरफ्तार में शामिल दो आरोपी नेपाल में जेन जी आंदोलन के दौरान जेल से भागा था. सभी पटना भागने के फिराक में था.
