Patna: नवादा के मीरविगहा स्थित ईट भट्टा से पांच साईबर अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीरविगहा निवासी पंकज कुमार, शेखपुर जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची निवासी सतीष कुमार, अस्थाना निवासी कौषलेन्द्र प्रसाद सिन्हा, बरुई भरत कुमार और सोनका निवासी नवीन कुमार उर्फ भोनू का नाम शामिल है. आरोपी के पास 12 मोबाईल, 1 बाईक और 3 बाईक चार पहिया वाहन पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी की टीम प्रतिबिंब पोर्टल पर दिख रहे नम्बरों के लिए छापेमारी की गई. इस दौरान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीरविगहा स्थित ईंट भट्टा से 5 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार साईबर अपराधी के पास कुछ लोगों के नंबर होते है उनको वह कॉल करके कहते है आपका डिलीवरी आया है. लोग बोलते हैं मैंने कुछ सामान नहीं मंगाया तो अपराधी बोलते हैं कि बैंक या ऑफिस से कोई कागज आया है फिर कहते है डिलीवरी बॉय आपको कॉल कर रहा तो आपका फोन नहीं लग रहा है. इसलिए हम लोग ऑफिस से आपको कॉल कर रहे है. आपको एक ओटीपी जाएगा. उसको दे दीजिए तब सामान आपके घर पर पहुंच जाएगा. उसके बाद उस ओटीपी से लोगों के वाट्सएप में यह लॉगिन करते है फिर उनके सारे वाट्सएप ग्रुप कांटेक्ट को पैसे की जरूरत लिखके व्हात्सप्प से रुपए मांगते है. उनके सारे कांटैक्ट का स्क्रीनशॉट ले लेते है तथा फिर उनको यह लोग कॉल करके इसी तरह ठगते है. आरोपी के विरुद्ध नवादा साइबर थाना (कांड सं0-165/25) में मामला दर्ज किया गया है.
