Patna: पार्सल में अंकित पते में अपडेट करने का झांसा देकर व्हाट्सऐप हैक कर ठगी करने वाला पांच साईबर अपराधी को नालंदा साईबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मानपुर थाना क्षेत्र के पलनी निवासी नवल कुमार, अस्थावां थाना क्षेत्र के गोटिया निवासी प्रिंस कुमार, बिहार थाना क्षेत्र के ईमादपुर निवासी मोनू कुमार, शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के अस्थना निवासी कुमार आर्यन और राजेश कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 13 मोबाइल और 9 एटीएम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बिहार थाना क्षेत्र के गुफापर स्थित दो मंजिला मकान में छापामारी किया गया. किराये का कमरा लेकर रह रहे साइबर अपराधी को ठगी में प्रयुक्त मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी साइबर ठगी में संलिप्तता की बात बताया. आरोपी पार्सल में अंकित पते में अपडेट करने का झॉसें मे लेकर उनका व्हाट्सऐप हैक करता था. तथा उनके ही व्हाट्सऐप से उनके सगे संबंधी को मैसेज कर पैसे की मॉग करता था. इस संबंध में नालंदा साइबर थाना (कांड संख्या-83/26) में मामला दर्ज किया गया है.
