Ranchi: रेलवे साईट पर काम करने वाले कर्मी के साथ मारपीट कर नक्सली के नाम पर धमकाने वाले पांच अपराधी को सराईकेला जिले के आमदा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र स्थित जरजरा निवासी अभिनाष हासदा उर्फ जितेन हासदा, द्वारफारम निवासी धर्मेन्द्र लागुरी उर्फ कलुवा डॉन उर्फ शत्रु उर्फ डीके भईया उर्फ तमरिया, कराईकेला थाना क्षेत्र के लांडूपदा निवासी सुभाष दोराई उर्फ समाधान, धतकीडीह निवासी राजकुमार जोंको और चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के केरा निवासी अभिनाष कुमार सिंहदेव उर्फ अंशु सिंहदेव का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा, एक गोली, धमकी देने के लिए प्रयुक्त मोबाईल, धमकी देने के लिए प्रयुक्त पश्चिमी सब जोनल कमिटी भारत की कम्युनिष्ठ पार्टी (माओवादी) के नाम लेटर हेड पर्चा, 6 मोबाईल, 1 बाईक और धमकी देने के लिए प्रयुक्त सीम पुलिस ने बरामद किया है. रविवार को घटना की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि आमदा ओपी क्षेत्र में 24 मार्च की रात रेलवे साईट पर करीब आधा दर्जन अज्ञात ने पिस्टल और डंडा से साईट पर सो रहे कर्मियों के साथ मारपीट किया. साथ ही पिस्टल का भय दिखाया. एवं बंद लिफाफा में पश्चिमी सब जोनल कमिटी भारत की कम्युनिष्ठ पार्टी (माओवादी) के नाम के लेटर पेड पर लेवी मांगा गया. मामले को लेकर मिले शिकायत पर खरसावाँ थाना (काण्ड सं0-30/2025) में।मामला दर्ज किया गया. मामले को लेकर गठित एसआईटी की टीम मानवीय आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पांचों आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर धमकी देने के लिए प्रयुक्त मोबाईल, नक्सली पर्चा, कट्टा गोली समेत अन्य समान बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी हत्या, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट जैसे गंभीर अपराध में जेल जा चुका है. अभिनाष हासदा उर्फ जितेन हासदा के विरुद्ध चक्रधरपुर, कराईकेला और सोनुआ थाना थाना समेत अन्य थाने में 9 मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed