Gaya: गया में जमीन कब्जाने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग मामले में पांच अपराधी को मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा मोर्या घाट निवासी मो कमरान, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदेजा निवासी श्रवण चौधरी, दीपु मालाकार, रंजीत चौधरी और प्रकाश पासवान का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 5 खोखा, 6 मोबाईल, 1 क्रेटा कार और 24,500 रूपया नगद पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 17 मई को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एसएस कॉलनी में बकरी फार्म के पास जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई रही. सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की. घटनास्थल से पांच खोखे बरामद हुए. इस संबंध में मुफस्सिल थाना (कांड संख्या-457/25) मामला दर्ज किया गया. वही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए वजीरगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित विशेष टीम छापेमारी अभियान चलाते हुए सीताकुंड बाईपास के पास से पांच आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल बकरी फार्म की दक्षिणी सीमा के बाहर से एक मोबाइल, 24,500 रुपये नकद तथा एक क्रेटा कार बरामद किया गया. घटना में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
पकड़े गए आरोपी श्रवण चौधरी का अपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध मुफस्सिल थाना 9 मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed