Ranchi: पति के साथ मेला देख लौट रही महिला को जबरन धान खेत ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने में शामिल दो सगा भाई समेत पांच आरोपी को पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के डोहरी पहाड़ निवासी डोमना उर्फ डोमा उर्फ बमड़ा पहाडिया, जोमे पहाड़िया उर्फ मनोज पहाडिया, उसका भाई चैता पहाडिया, छोटा खानी लुखी पहाडिया और साहेबगंज जिले क रांगा थाना क्षेत्र के बड़ा बीचकनी निवासी भिमा पहाड़िया का नाम शामिल है. पुलिस पीड़िता का पैंट और चप्पल पुलिस ने बरामद किया है.

रविवार को मामले की जानकारी देते हुए पाकुड़ एसपी ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम-हाथीगढ़ में आयोजित मेला देख कर पति-पत्नी रघुनाथपुर स्थित घर लौट रहे थे. इसी क्रम में बिंझा गांव में पुलिया के पास कुछ अपराधी दोनो को को जबरन रोक कर गाली-गलौज एवं मारपीट करने की धमकी देते हुए पीड़िता को जबरन धान के खेत में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में लिट्टीपाड़ा थाना (कांड संख्या-61/25) में मामला दर्ज किया गया. आरोपी के गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया. गठित एसआईटी की टीम छापेमारी करते हुए सामुहिक दुष्कर्म की घटना में संलिप्त पांचो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed