Patna: बकाया रुपये को लेकर हत्या के लिए अपहरण की वारदात को अंजाम देने में शामिल पांच आरोपी को खगड़िया के गोगरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वही अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी में महेशखुंट थाना क्षेत्र के महटा बन्नी के रहने वाले दिवाकर पासवान, पकरैल निवासी सुमन कुमार उर्फ बाबा, रोहरी निवासी निखिल कुमार, मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा निवासी अभिषेक कुमार और चौथम थाना क्षेत्र के तौफिर गढ़िया निवासी करण कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर अपहृत अमन कुमार, पांच मोबाइल और दो बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोगरी थाना क्षेत्र स्थित केडीएस कॉलेज के पास से अमन कुमार को आपसी बकाया रूपया को लेकर हत्या की नियत से अपहरण किया गया. इस संबंध में अपहृत अमन कुमार के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर गोगरी थाना (कांड सं0-332/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए गोगरी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम पांचो आरोपी को गिरफ्तार किया. वही अपहृत को सकुशल बरामद किया गया.
