Patna: कटिहार के फलका थाना में बीते शनिवार को हुए उपद्रव में शामिल पांच आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पुलिस पर हमला और हथियार छिनने के प्रयास का आरोप है. गिरफ्तार आरोपी में फलका थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लोहजर निवासी हथियार छीनने वाला मुख्य आरोपी दिवाकर कुमार यादव उर्फ दिवो यादव, पूर्णिया जिले क धमदाहा थाना क्षेत्र के बजराहा निवासी मोनू यादव, मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा निवासी प्रभात कुमार, भवानीपुर थाना क्षेत्र के लीला निवासी रौशन कुमार और अभिमन्यु कुमार का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को को कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी के मौत से आक्रोशित लोगो ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. तथा फलका थाना पर उपद्रव मचाया. मौके पर मौजूद पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने एवं आमजन को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास कर रही थी. इसी क्रम में कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा सरकारी हथियार छीन लिया. जिसे बाद में बरामद किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कार्रवाई करते हुए छिना गया हथियार सुरक्षित बरामद कर लिया. घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संलिप्त लोगो की पहचान करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस क्रम में हथियार छीनने वाले मुख्य आरोपी दिवाकर कुमार यादव उर्फ दिवो यादव समेत पांच आरोपी को गिरफ्तार किया गया. घटना में संलिप्त अन्य आरोपी की पहचान सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है.
