Ranchi: चतरा के केवाल गांव में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग में चौकीदार घायल हो गया है. जख्मी हालत में चौकीदार आरोपी मुनेश्वर गंझु को हथियार सहित दबोच लिया. जिससे वशिष्टनगर थाना में पूछताछ की जा रही है. वही घायल चौकीदार रामप्रवेश कुमार को बांह में गोली लगी है. जिसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉ ने हाथ के हड्डी में फंसे गोली को बाहर निकाल दिया. फिलहाल घायल चौकीदार खतरे से बाहर है. घटना शुक्रवार रात की बतायी जा रही है. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के केवाल गांव की घटना है. वही घटना की सूचना मिलते ही चतरा के एसपी विकास कुमार पांडेय, डीएसपी समेत पुलिस के अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने घायल चौकीदार से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. वही उंन्होने कहा कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि केवाल गांव में एक अपराधी हथियार के साथ घूम रहा है. सूचना पर वशिष्ठनगर थाना पुलिस केवाल गांव पहुंचकर अपराधी को पकड़ने का प्रयास किया. इस दौरान चौकीदार का अपराधी मुनेश्वर गंझु से भिड़ंत हो गई. इसके बाद भागने के दौरान ही अपराधी ने चौकीदार पर फायरिंग कर दी. जख्मी हालत में चौकीदार आरोपी को हथियार के साथ दबोच लिया.
