Patna: मानसी के नोनहा पचहत्तर दियारा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. तीन हथियार और 45 गोली भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में दिनेश यादव, अंगद यादव और गौरव कुमार का नाम शामिल है. तीनों आरोपी चौथम थाना क्षेत्र के सहोरवा का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 2 देशी रायफल, 1 देशी कट्टा औऱ .315 बोर का 45 गोली पुलिस ने बरामद किया है.

गुरुवार को मामले की जानकारी देते हुए खगड़िया एसपी ने बताया कि मानसी थाना क्षेत्र के ग्राम नोनहा पचहत्तर दियारा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी. मामले के संज्ञान में आने के पश्चात् सदर-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में मानसी थाना एवं चौथम थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए छापामारी कर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया. पहले भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था. वही 2 देशी रायफल, 1 कट्टा एवं 45 गोली बरामद किया गया. पकड़े गए आरोपी के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. वही फरार आरोपी के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed