Saharsha: 79 हजार रुपए वसूलना एक थानेदार के लिए महंगा साबित हुआ, जब उसके विरुद्ध अपने ही थाना में मामला दर्ज हो गया. मामला बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना का है. वही आरोपी थानाध्यक्ष को और ट्रेनी दरोगा को एसपी ने सस्पेंड करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक 13 मई को मधेपुरा जिले के
पथराहा निवासी अविनाश कुमार ने बैजनाथपुर थानाध्यक्ष एसआई अमर ज्योति और परि एसआई रूपेश कुमार, बिचौलिया मुकेश कुमार एवं एक अन्य के विरूद्ध एसपी से शिकायत किया था कि बैजनाथपुर थानाध्यक्ष एसआई अमर ज्योति और परि एसआई रूपेश कुमार, बिचौलिया मुकेश कुमार एवं एक अन्य ने जबरन धमकी देकर देकर 79,000 वसूल किया. जिसमे 29,000 रू० नगद एवं 50,000 रू० ऑनलाईन दिया था. शिकायत पर सदर एसडीपीओ से मामले की जांच कराई गई. जिसमे आरोप की पुष्टि की गई. इसके बाद अमर ज्योति, रूपेश कुमार को निलंबित कर लाईन हाजिर किया गया. तथा बैजनाथपुर थानाध्यक्ष एसआई अमर ज्योति और परि एसआई रूपेश कुमार, बिचौलिया मुकेश कुमार एवं एक अन्य के विरूद्ध बैजनाथपुर थाना (कांड सं०-62/25) प्राथमिकी दर्ज की गई.
