Patna: अनुसंधानकर्ता द्वारा मामले के अनुसंधान के प्रति घोर लापरवाही, आदेश का उल्लंघन एवं मालखाने का प्रभार नहीं सौपने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है. आरोपी एएसआई रामचन्द्र पासवान के विरुद्ध औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना (कांड संख्या-167/25) मामला दर्ज किया गया है. औरंगाबाद एसपी के सख्ती पर यह कार्रवाई की गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद एसपी सभी अंचल के दैनिक प्रतिवेदन का समीक्षा में पाया कि थानाध्यक्ष अनुसंधानकर्ता एक थाने से स्थानांतरित होकर दूसरे थाने, प्रतिष्ठान में कार्यरत है. परन्तु अबतक लंबित कांडों का प्रभार नही सौंपा गया है. जिससे अनुसंधान एवं निष्पादन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है. वैसे सभी थानाध्यक्ष, अनुसंधानकर्ता जिनके द्वारा अभी तक कांडों का प्रभार नही सौंपा गया है, वैसे सभी अनुसंधानकर्ता, थानाध्यक्ष को एसपी ने आदेश दिया कि शीघ्र अपने पूर्व के थाना में कांडों का प्रभार 1 मई तक देना सुनिश्चित करेंगें. इसी क्रम में एएसआई रामचन्द्र पासवान वर्ष 2019-2022 तक हसपुरा थाना में पदस्थापित थे. जिनका स्थानांतरण मदनपुर थाना में हुआ. स्थानांतरण पश्चात् इनके पास 66 लंबित कांडों का प्रभार था. जो आदेश उपरांत भी लंबित कांडों का प्रभार हसपुरा थानाध्यक्ष को नही सौंपा गया.
इस संदर्भ में रामचन्द्र पासवान को उनके मोबाईल पर संपर्क किया गया परन्तु संपर्क नही हो पाया तथा इनके संबंध में पुलिस केन्द्र औरंगाबाद में भी पता किया गया. परन्तु वहां भी अनुपस्थित पाये गये.
इसके बाद अनुसंधानकर्ता के द्वारा कांड के अनुसंधान के प्रति घोर लापरवाही, आदेश का उल्लंघन एवं मालखाने का प्रभार नहीं सुपुर्द करने के आरोप में हसपुरा थाना (कांड संख्या-167/25) में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed