Patna: डायल-112 की बाईक के साथ रील बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल करने वाली महिला पुलिसकर्मी को भोजपुर एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें भोजपुर जिलाबल की एक महिला सिपाही द्वारा ‘डायल 112’ की सरकारी बाईक के साथ रील बनाकर शेयर कर दी. वीडियो के वायरल होने के बाद भोजपुर एसपी ने संज्ञान लेते हुए मामले के जांच का आदेश दिया. जांच में महिला सिपाही की पहचान की गई. कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबन कर दिया गया. भोजपुर पुलिस अपने सभी कर्मियों को पुनः निर्देशित करती है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की रील या सोशल मीडिया वीडियो बनाना प्रतिबंधित है.
