Patna: राजधानी पटना स्टेशन पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए पटना रेल पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है. पटना जंक्शन रेल थाने में तैनात महिला सिपाही नीरा कुमारी अपने पति के साथ मिलकर एक सुनियोजित साजिश के तहत मनगढ़ंत आरोप लगायी थी. मीडिया में भ्रामक बयान दी थी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में एक भ्रामक प्रकृति का वायरल वीडियों प्रसारित हो रहा है. जिसमें रेल पुलिस पटना के एक महिला सिपाही (फूल यूनिफॉर्म में) द्वारा विशेष अवकाश की मांग करने पर रेल पुलिस पटना जंक्शन के थानाध्यक्ष द्वारा पहले विशेष अवकाश की जाँच किये जाने जैसी घटना की बात की जा रही है. वायरल वीडियो में प्रसारित तथ्यों एवं रेल थाना पटना जंक्शन में पदस्थापित महिला सिपाही नीरा कुमारी द्वारा समर्पित आवेदन में वर्णित तथ्यों का जाँच रेल जिला पटना में गठित महिला आंतरिक सुरक्षा समिति से कराया गया. जाँच के क्रम में उक्त महिला सिपाही द्वारा रेल थानाध्यक्ष, पटना जंक्शन के विरूद्ध लगाए गए आरोप निराधार पाया गया है. जाँचोपरान्त यह स्पष्ट होता है कि रेल थाना पटना जंक्शन में पदस्थापित नीरा कुमारी द्वारा जानबुझ कर मनगढ़ंत कहानी बनाया. तथा बिना किसी वरीय पदाधिकारी के अनुमति के अपने पति के साथ मिलकर एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत इनके द्वारा मीडिया के सामने बाईट दिया गया एवं उक्त वीडियों को वायरल किया गया. रेल थाना पटना जंक्शन में पदस्थापित नीरा कुमारी द्वारा उपरोक्त किए गए कृत कार्य इनके मनबढूपन, अनुशासनहीनता, कार्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है. इनके इस भ्रामक कृत से पुलिस की छवि आम जनमानस में धूमिल हुई है. इस तरह के किये गये कुकृत्य कार्यों के लिए नीरा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed