Gaya: होमगार्ड भर्ती में महिला अभ्यर्थी दौड़ के दौरान हुई मूर्छित हो गई. जिसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था. रास्ते मे ही चालक व उसके सहयोगी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
मामले की सूचना पर पुलिस कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. एनमे कोंच थाना क्षेत्र के उतरेन निवासी एंबुलेंस चालक विनय कुमार और नालंदा जिले के तेल्हारा थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी टेक्नीशियन अजीत कुमार का नाम शामिल है.
मामला गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई को बोधगया थाना क्षेत्र में होमगार्ड भर्ती दौड़ में भाग लेने आई एक महिला अभ्यर्थी दौड़ के दौरान मूर्छित होकर गिर पड़ी. जिन्हें घटनास्थल पर तैनात एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पीड़िता द्वारा बताया गया कि अस्पताल ले जाने के क्रम में एम्बुलेंस के अंदर ही एम्बुलेंस ड्राइवर एवं कर्मी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बोधगया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की. चिकित्सकीय जांच एवं पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में वादिनी के फर्दबयान के आधार पर बोधगया थाना (कांड संख्या 537/25) मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले में त्वरित अनुसंधान कराते हुए आरोप पत्र समर्पित कर त्वरित विचारण करवाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed