Patna: दोहरे हत्याकांड मामले में भोजपुर एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. उन्होने घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण भी किया. वही मृतक के परिजनों से भी एसपी ने मुलाकात किया. प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया है.
पिता-पुत्र के हत्या के बाद इलाके में सनसनी
भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलाघाट गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया निवासी प्रमोद महतो और उसका पुत्र प्रियांशु कुमार का नाम शामिल है. पिता-पुत्र मिलकर मिठाई दुकान चलाते है. गुरुवार शाम बाजार के लिये निकले थे. देर रात तक नही लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ने लगी. छानबीन के दौरान घर से 20 किलोमीटर दूर दोनो का शव बरामद किया गया. शुक्रवार को पुलिस को मामले की जानकारी मिली. मुफस्सिल थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई.
