Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर इलाके में मधेश्वर सिंह हत्याकांड में शामिल पिता-पुत्र को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में मुन्ना कच्छप, पुत्र अमन कच्छप उर्फ अमन उराँव और अनिकेत कच्छप का नाम शामिल है. आरोपी लालपुर थाना क्षेत्र के लोवर वर्द्धमान कम्पाउण्ड झीपा कोचा टोला का रहने वाला है.

पुलिस के अनुसार 31 जनवरी की रात लोवर वर्द्धमान कम्पाउण्ड धोबी घाट के पास पियुष कुमार सिंह के पिताजी मधेश्वर सिंह टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले मुन्ना कच्छप के पुत्र अमन कच्छप एवं अनिकेत कच्छप के द्वारा मधेश्वर सिंह से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी. इसी दौरान अमन कच्छप एवं अनिकेत कच्छप मधेश्वर सिंह के साथ मारपीट किया. मारपीट में मुन्ना कच्छप के द्वारा भी अपने बेटे का साथ दिया गया. मारपीट करने के कारण मधेश्वर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. अचेत अवस्था में घटनास्थल पर ही गिर गया. जिसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर चिकित्सक मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में लालपुर थाना (काण्ड संख्या-21/26) में मामला दर्ज किया गया है., आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम कार्रवाई करते हुए तीनों को को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *