Ranchi: 16.50 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ रांची के चुटिया थाना पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी रोड नम्बर 2 के निवासी राधेश्याम साव, और उसका पिता राम बाबू साव का नाम शामिल है. आरोपी के पास से करीब 16.50 ग्राम ब्राउन सुगर पुलिस ने बरामद किया है. शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि एसएसपी को कृष्णापुरी चुटिया में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की मिले गुप्त सूचना पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम छापामारी कर दोनो आरोपी को पकड़ा गया. आरोपी पिता-पुत्र को ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. रामबाबू साब पूर्व में भी ब्राउन शुगर के बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुका है. इस संबंध में चुटिया थाना (कांड स0-128/25) मामला दर्ज कर दोनो आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
