Patna: गले से सोने के चेन छिनतई में शामिल पिता-पुत्र को नवादा के वारिसलीगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में लहरी थाना क्षेत्र के कटरा निवासी मो० फैयाज और उसका पुत्र मो० सुभान का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक सोने की चेन और 17000 रुपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनो आरोपी के विरूद्ध एक महिला के गले से सोने की चेन छिन लेने के आरोप में गुलशन कुमार के आवेदन पर वारिसलीगंज थाना (कांड सं0 584/25) में मामला दर्ज किया गया था. पकरीबरावों एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को महिला का छिना हुआ चेन एवं 17000 रुपया नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया.
