Ranchi: मोबाइल खरीदने गए नाबालिग ने दुकानदार को नकली नोट थमा दिया. हालांकि दुकानदार नकली नोट मिलने पर नाबालिग को लेकर थाना पहुँचा. इसके बाद पुलिस नाबालिग के निशानदेही पर नामकुम थाना क्षेत्र के कालीनगर स्थित उसके घर से एक ही सीरीज के 37 पीस 500 का नोट बरामद किया. वही नाबालिग के पिता सुभाष प्रसाद को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी ने बताया कि हिंदपीढ़ी निवासी मो० परवेज लिखित शिकायत किया था. जिसमे बताया गया कि सुधा काम्पलेक्स स्थित मोबाईल की दुकान पर एक किशोर आया और पैतीस सौ रूपये के मूल्य का एक मोबाईल खरीद कर नगद रूप में पॉच सौ के मूल्य का सात नोट दिया. जब इन्होने नोट को ध्यान से देखा तो पाया की सभी नोट नकली थे. और कई नोट का नबंर एक ही सीरीज का था. इस बात की सूचना अन्य दुकानदारो को दिया और किशोर से पूछताछ करने पर किशोर ने बताया की कालीनगर थाना नामकुम स्थित उसके घर पर उसके पिता सुभाष प्रसाद के पास घर में और भी इस तरह के नोट रखे हुए है. इसके बाद मो परवेज थाना पर किशोर के साथ आए और जाली नोट दिखाया. जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में सुभाष प्रसाद के घर से बिछावन के नीचे रखे पॉच सौ रूपये के 29 पीस नोट बरामद किया गया. जिसमे कई नोटो का सीरियल नबंर एक ही था. जिससे यह स्पष्ट हो गया कि बरामद नोट नकली है. बरामद नकली नोट के सबंध में सुभाष प्रसाद से पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed