Patna: सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख करने वाला फर्जी IPS को गया के परैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुरा थाना क्षेत्र के तेतर नगर निवासी गिरफ्तार आरोपी के पास से अंजन श्रीवास्तव के पास से आधार कार्ड, आईपीएस कार्ड, सीबीआई कार्ड और अन्य कागजात पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी फर्जी आईपीएस का कार्ड भेजकर लोगो को झांसे में लेकर ठगी करता था. आरोपी के विरुद्ध प्रीति कुमारी नामक युवती ने लिखित आवेदन दिया गया कि एक व्यक्ति अपने आप को आईपीएस ऑफिसर बनकर सचिवालय कर्लक में नौकरी लगाने के नाम पर कुल 06 लाख रूपया का ठगी कर लिया. इस संबंध में परैया थाना (कांड संख्या-54/26) में मामला दर्ज किया गया. परैया थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी क गिरफ्तार किया.
