Patna: जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मोतिहारी के हरैया थाना पुलिस ने भारी मात्रा में नकली-असली रुपये के साथ 10 आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आऱोपी में मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के जयनगर थाना क्षेत्र के मनिया टोला के रहने वाले दिलीप कुमार सिंह, सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के खैरवा निवासी रौशर कुमार, मधोपुर निवासी राकेश सिंह, कुवारीमदन निवासी साहेब कुमार उर्फ लाल, विकाश कुमार पटेल कबाड़ी टोला के रहने वाले मो असलग, नेपाल के मकवानपुर जिले के हथौड़ा थाना क्षेत्र के पदकपोखरी निवासी तिलक बहादुर, बारा जिले के जीतपुर थाना क्षेत्र के गागर सिगरा निवासी सरोज कुमार, गमर निवासी साजन कुमार और सिराह जिले के लहान थाना क्षेत्र के रहने वाले देव गहतो का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 18,500 रूपया जाली भारतीय रूपया, 1.40 लाख असली नेपाली करेंसी, 25 लाख नेपाली करेंसी, 22 बेडल सादा पेपर एवं जाली नोट बनाने का केमिकल एवं अन्य सामाग्री, 3 बाईक और चार चक्का वाहन पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार मोतिहारी जिले के हरैया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना मिली की दो व्यक्ति जाली नोट लेकर नेपाल से बिहार आने वाले है. सूचना पर रक्सौल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए बोधी माई मंदिर के पास वाहन चेकिंग किया जाने लगा. वाहन चेकिंग के क्रम में बोधी माई के पास से दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से तलाशी के क्रम में 18,500 रूपया भारतीय जाली नोट बरामद हुआ. आरोपी के निशानदेही पर छापेमारी कर सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र से 8 अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया. एवं 25 लाख नेपाली करेंसी नोट, 1.40 लाख असली नेपाली करेसी, 22 बंडल सादा पेपर, जाली नोट बनाने का केमिकल तथा अन्य सामाग्री, 3 बाईक एवं एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया.
