Gaya: होमगार्ड बहाली के दौरान बीएमपी 17 ग्राउंड से फर्जी अभ्यर्थी को पुलिस गिरफ्तार किया है. आरोपी में फर्जी अभ्यर्थी रविरंजन कुमार और आनंद कुमार का नाम शामिल है. सोनो आरोपी टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बहेरा का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहाली के दौरान काउन्टर नं0 02 बीएमपी 17 के ग्राउंड में एक अभ्यर्थी को संदिग्ध हरकत करते देखा गया. इसकी सूचना वहाँ पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी को दिया गया. दण्डाधिकारी जब मामले का तहकीकात किया तो पता चला कि रविरंजन कुमार किसी आनंद कुमार के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी के रूप में बहाली प्रक्रिया में शामिल हुए है. गिरफ्तार रविरंजन कुमार के निशानदेही पर आनंद कुमार को बीएमपी 17 ग्राउंड के गेट से पकड़ा गया. इस संबंध में बोधगया थाना (कांड सं0-512/25) मामला दर्ज किया गया है.
